Site icon 24 News Update

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रधान धाकड़ ने खिलाई बच्चों को दवा

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। मिट्टी जनित कृमि संक्रमण बच्चों व किशोर-किशोरियों में शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण और बौद्धिक विकास पर होने वाले हानिकारक प्रभाव को रोकने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा 10 अगस्त, शनिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया।
निम्बाहेड़ा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़ ने उप स्वास्थ्य केंद्र, उंखलिया के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी (सीएचओ) राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार के चिकित्सा विभाग द्वारा इस अभियान के अंतर्गत 1 से 19 साल तक के बच्चों, किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, सरकारी एवं निजी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों, मदरसों आदि में कृमिनाशक एल्बेंडाजॉल की दवा निःशुल्क दी गई। दवा लेने से छूटे बच्चों को 17 अगस्त को मॉपअप दिवस पर दवा दी जाएगी।
इस अवसर पर उपस्वास्थ्य केंद्र उंखलिया की एएनएम प्रेम कुमारी, राउमावि के स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

Exit mobile version