Site icon 24 News Update

गोगुंदा-सायरा रोड पर भीषण हादसा: टेंपो खाई में गिरा, दो की मौत, तीन गंभीर

Advertisements

24 News Update उदयपुर। गोगुंदा-सायरा रोड पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रीमालियों की मादड़ी के पास एक तीन पहिया टेंपो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार लोग बिजली की खराब डीपी लेकर गोगुंदा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान श्रीमालियों की मादड़ी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रेफर किए गए घायलों में से दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं मामले में प्रकरण दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version