Site icon 24 News Update

कार का टायर फटा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी, मैनेजर की मौत, ड्राइवर गंभीर घायल

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। उदयपुर के गोगुंदा-उदयपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह कीर्ति राज होटल के पास भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार यूनिक इंफ्रा इंजीनियर कंपनी के मैनेजर राम सुरेश यादव (50) निवासी गोवर्धन विलास की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर लाल शंकर बारोट (25) निवासी डूंगरपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार गोगुंदा से उदयपुर की ओर जा रही थी। अचानक कार का टायर फट गया और तेज रफ्तार कार में ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। कार हाईवे किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हाईवे से गुजर रहे लोगों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोगुंदा थाना पुलिस और हाईवे टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को निकलवाया। मृतक के शव को गोगुंदा हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाया। वहीं गंभीर घायल ड्राइवर को तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आगे मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version