24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार सुबह एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा घसियार के पास उस वक्त हुआ जब गोगुंदा से उदयपुर की ओर जा रहा एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और करीब 300 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। टैंकर पलटने के साथ ही सड़क पर तेजाब फैल गया और वाहन में जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते टैंकर आग की भीषण लपटों में घिर गया। लपटें इतनी विकराल थीं कि टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर तक जलकर मिट गया और चालक की पहचान भी अब तक नहीं हो सकी है। चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।दमकल ने 2 घंटे में पाया आग पर काबूघटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला और बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, उदयपुर से दमकल वाहन बुलाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।हाईवे जाम, यातायात एकतरफाटैंकर पलटने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। हाईवे टीम द्वारा सड़क से टैंकर हटाने का काम जारी है और एहतियातन यातायात को एकतरफा कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के उदयपुर प्रवास कार्यक्रम में हुआ संशोधन प्रखर सिंघवी ने रचा इतिहास, कोपरनिकस ओलंपियाड में भारत को दिलाया प्रथम स्थान