110 अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिले पदक; डीजीपी संजय अग्रवाल ने की हौसलाअफजाई 24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस के तकनीकी स्तंभ पुलिस दूरसंचार द्वारा सोमवार को पुलिस दूरसंचार लाईन, जयपुर में एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में विभाग के उन जांबाज अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं से विभाग का मान बढ़ाया है।110 कार्मिकों को मिला पदक का गौरवसमारोह के दौरान कुल 110 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और तकनीकी दक्षता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में पदकों से नवाजा गया। समारोह के दौरान 31 कार्मिकों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 38 को उत्कृष्ट सेवा पदक, 7 को डीजीपी डिस्क, 3 को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 9 को अति उत्तम सेवा चिन्ह तथा 22 कार्मिकों को उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए गए। तकनीकी दक्षता ही पुलिस की शक्ति : डीजीपी अग्रवालसमारोह के मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था श्री संजय अग्रवाल ने सभी पदक विजेताओं को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस दूरसंचार विभाग राजस्थान पुलिस की रीढ़ की हड्डी है। आधुनिक अपराधों से निपटने के लिए तकनीक और संचार का सटीक होना अनिवार्य है, और इन अधिकारियों ने अपनी मेहनत से इसे सिद्ध किया है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजी, पुलिस साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं श्री वी.के. सिंह उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को द्विगुणित किया। मंच पर निदेशक पुलिस दूरसंचार श्री दौलत राम अटल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. हेमराज मीना ने भी शिरकत की। अधिकारियों ने सम्मानित होने वाले जवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर नवाचार और सेवाभाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। अति उत्कृष्ट सेवा पदक से 6 सम्मानितइनमे पुलिस निरीक्षक रतीराम मीना, कालूराम मीना, साहब सिंह, उप निरीक्षक बनवारी लाल योगी, महेन्द्र सिंह, सुवाराम मीना शामिल है।33 को मिला उत्कृष्ट सेवा पदकइसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद मीना, पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार सैन, विजेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद मीणा, अनिल कुमार रेवाड़िया, नीतू चौहान, कैलाश चंद्र शर्मा, एकता गौतम, ओमप्रकाश वर्मा, भीमचंद, मेघराज मीणा, पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार अहलावत, मूल सिंह खींची, राहुल भारद्वाज, प्रवीण चौधरी, सुरेश शर्मा, रमेश चंद शर्मा, राजेश कुमार चौधरी, प्रमिला कुमारी मुलानी, राजकुमार स्वामी, विजय कुमार जांगिड़, शंकर सिंह उदावत, रतन लाल यादव, कुलदीप सिंह, आशीष शर्मा, ओमप्रकाश माहिच, एएसआई नरेन्द्र, कांस्टेबल चालक रमेश कुमार, करण सिंह पुत्र दरब सिंह, करण सिंह पुत्र मांगीलाल, रामवीर सिंह, ओंमकार सिंह, रतनलाल को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।29 को सेवानिवृत्ति उपरांत और एक को मृत्यु उपरांत अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदकअति उत्कृष्ट सेवा पदक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नंदकिशोर जाट, पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, हरिनारायण कुम्हार, अमर राज, पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, ओमकारमल, हनुमान प्रसाद शर्मा, रोहित सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह, उप निरीक्षक फतेह सिंह, धर्मवीर यादव, रमेश चंद, अशोक कुमार यादव, नेम सिंह, अजय सिंह, भागीरथ मल, एएसआई दीपक चंद सैन, गोविन्द राम, अनंत राम, हेड कांस्टेबल ठाकुर सिंह, छोटे लाल, लाखनपाल सिंह, रतन लाल गुर्जर शामिल है।उत्कर्ष सेवा पदक से पुलिस निरीक्षक गिरीराज प्रसाद शर्मा, उप निरीक्षक हीरा सिंह, अशोक कुमार शर्मा, गोपाल सिंह, एएसआई रहमत खॉ को सेवानिवृत्ति उपरांत और उपनिरीक्षक आदेश कुमार को मृत्यु उपरांत सम्मानित किया गया।सात पुलिस कर्मियों को मिला डीजीपी डिस्कडीजीपी डिस्क से पुलिस उपाधीक्षक कैलाश चंद शर्मा, अवनीश कुमार, प्रवीण सेन, पुलिस निरीक्षक रविंद्र तंवर, एएसआई कल्पा श्योराण, पंकज कटारिया और महेंद्र सिंह चौहान सम्मानित किया गया।34 पुलिसकर्मी सर्वोत्तम अति उत्तम और उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानितइसी प्रकार अति उत्तम सेवा चिन्ह 7 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार जांगिड़, उप निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी, कांस्टेबल कुलवीर सिंह, हरकेश, कांस्टेबल चालक महेश कुमार शर्मा, अनिल गुसिया और भरती लाल शामिल है।उत्तम सेवा चिन्ह से 18 पुलिस कर्मियों को नवाजा गया, जिसमे पुलिस निरीक्षक सुधीर चौधरी, प्रवीण चौधरी, उप निरीक्षक भंवरलाल, सहायक उप निरीक्षक रतन चौधरी, नरेंद्र कुमार बोहरा, महेंद्र पहाड़िया, विजयेद्र, मनीष कुमार, शंकर लाल जाट, राधा मोहन मीणा, नरेंद्र कुमार, सुनील, कांस्टेबल सावित्री, देवराज, रुस्तम सिंह गुर्जर, कांस्टेबल चालक जयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह राजावत और राजेश कुमार शर्मा शामिल है।इन तीनों कैटेगरी में सेवानिवृत्ति पश्चात 7 पुलिसकर्मी सम्मानित हुए। सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से उपनिरीक्षक नेम सिंह, अति उत्तम सेवा चिन्ह से पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश बलवदा और उत्तम सेवा चिन्ह से पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार, सुरेश चंद मीणा, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और एएसआई छगनलाल को नवाजा गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर सिटी – योगनगरी ऋषिकेश सहित 10 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार माही बांध क्षेत्र में होगा पर्यटन विकास ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलेंड्स’ बांसवाड़ा में माही के टापुओं को संवारने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम