24 News Update उदयपुर। होली पर्व के दौरान बढ़ते यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश तक विशेष स्पेशल रेलसेवा सहित कुल चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की घोषणा की है।उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल रेलसेवा: गाड़ी संख्या 09609: उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश, 03 मार्च से 31 मार्च तक, प्रत्येक मंगलवार 13:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 10:15 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09610: योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी, 04 मार्च से 01 अप्रैल तक, प्रत्येक बुधवार 17:55 बजे रवाना होकर गुरुवार 15:30 बजे पहुंचेगी। मार्ग में ठहराव: राणा प्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जं., रुड़की, हरिद्वार। डिब्बे: 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण, 01 पॉवरकार, 01 गार्ड (कुल 16 डिब्बे)।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर्व पर जोधपुर–गोरखपुर, श्रीगंगानगर–समस्तीपुर और श्रीगंगानगर–गोरखपुर के लिए भी विशेष रेलसेवाएँ संचालित होंगी।अन्य स्पेशल रेलसेवाएँ: जयपुर–गोरखपुर / गोरखपुर–जोधपुर:04829/04830 गाड़ी, 05, 12, 19, 26 मार्च (04 ट्रिप)। मार्ग में 20 डिब्बे (02 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण, 02 गार्ड)। ठहराव: मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटु, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहरू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्याधाम, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद। श्रीगंगानगर–समस्तीपुर / समस्तीपुर–श्रीगंगानगर: 04731/04732 गाड़ी, 01 से 31 मार्च तक (05 ट्रिप)। कुल 20 डिब्बे (01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण, 02 गार्ड)। ठहराव: सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर। श्रीगंगानगर–गोरखपुर / गोरखपुर–श्रीगंगानगर: 04729/04730 गाड़ी, 26 फरवरी से 27 मार्च तक (05 ट्रिप)। कुल 20 डिब्बे (01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण, 02 गार्ड)। ठहराव: सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रॉकवुड ब्लेज़िंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप ट्रॉफी का अनावरण जेईई मेन में उदयपुर का डंका: देश के 12 में से 8 टॉपर एलन क्लासरूम से, उदयपुर के देव गहलोत ने हासिल किए 99.884 पर्सेंटाइल