Site icon 24 News Update

सर्व ओबीसी समाज महा पंचायत ट्रस्ट का होली मिलन समारोह एक दूसरे से तिलक लगाया और फूलों की होली खेली

Advertisements

24newsupdate उदयपुर. सर्व ओबीसी समाज महा पंचायत ट्रस्ट का होली मिलन समारोह बंजारा हिल्स में रखा गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कार्यक्रम के अध्यक्षता लोकेश चौधरी ने की। मुख्य अतिथि दिनेश माली थे एवं विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रकाश सुहालका व चमन शेखर सुथार थे। पी एस पटेल, रमाकांत अजारिया व भंवर लाल सुहालका ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बाल कृष्ण सुहालका व भेरूलाल कलाल एवं अशोक मेवाड़ा ने ओबीसी समाज के सभी समाज अध्यक्षों तिलक , उपरणा एवं बैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सेन ने किया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल से तिलक लगाकर फूलों की होली खेली। राजेंद्र सेन ने होली के गीत सुनाकर माहौल को होली में बना दिया। सभी ने गीतों का खूब आनंद लिया । कार्यक्रम की व्यवस्था में दिवाकर माली व भेरूलाल भोई लगें हुए थे। बैठक निर्णय लिया गया सर्व ओबीसी महा पंचायत ट्रस्ट,ओबीसी समाज का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा। कार्यक्रम में सुख लाल लौहार, डॉ बालुदान बारहठ, किशन राव, उदयलाल वेद, कैलाश साहू सहित 32 समाजों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Exit mobile version