Site icon 24 News Update

मामा पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा और भाई अरदीन उर्फ लाला गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। मकान विवाद को लेकर मामा पर फायरिंग करने के मामले में सविना थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा और उसके भाई आदतन अपराधी अरदीन उर्फ लाला को गिरफ्तार किया है। घटना 14 सितंबर 2025 की रात की है। प्रार्थी मोहम्मद अनीज रजा निवासी विजय सिंह पथिक नगर, सविना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने खाली पड़े पुराने मकान को देखने पहुंचे तो वहां उनके भांजे फरदीन और अरदीन मिले। पूछताछ पर दोनों ने मकान पर कब्जा अपना बताते हुए धमकाया और फरदीन ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उनकी कमर में लगी। बाद में दोनों ने पीछा कर दूसरा फायर भी किया।
मामले की गंभीरता देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा व सीओ नगर पूर्व छगन पुरोहित के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्याम सिंह रत्नू और थाना सविना प्रभारी अजयसिंह राव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र के आधार पर दोनों आरोपियों को नमन होटल, रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान फरदीन उर्फ गांजा ने हथियार की बरामदगी के बहाने पुलिस को गुमराह कर भागने की कोशिश की, इस दौरान गिरने से उसके पैर में चोट आई, जिसका इलाज कराया गया।
गिरफ्तार फरदीन उर्फ गांजा हिस्ट्रीशीटर है जबकि उसका भाई अरदीन उर्फ लाला आदतन अपराधी है। दोनों पर पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट सहित कई प्रकरण दर्ज हैं।

टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:
प्रभारी – श्याम सिंह रत्नू, पुलिस निरीक्षक, प्रभारी जिला स्पेशल टीम। अजयसिंह राव, थानाधिकारी सविना। लादू जाट, उपनिरीक्षक सविना थाना। विक्रम सिंह, स.उ.नि., डीएसटी। गणेश सिंह, करतार सिंह, भंवर सिंह, योगेश कुमार, जगदीश चन्द्र, राजेन्द्र सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, मांगीलाल, छगनलाल, सुशील कुमार जानू, शिवलाल, मनोज कुमार, विक्रम, कमलेश जाखड़, शक्ति सिंह, सुमेर सिंह, सुमित कुमार, कृष्ण कुमार (चालक), मुकेश, जितेन्द्र – समस्त डीएसटी एवं थाना सविना स्टाफ।

Exit mobile version