24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर की पुनर्वास कॉलोनी स्थित सावरकर बस्ती की बैठक पंचदेव महादेव परिसर में शुक्रवार शाम को विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर आयोजित हुई।हिन्दू सम्मेलन की पूर्व तैयारी एवं योजना की क्रियान्विति को लेकर यह बैठक अनुराग पाठक, श्याम भट्ट एवं मनोज दीक्षित के नेतृत्व में हुई। बस्ती संयोजक विमलेश द्विवेदी, सह संयोजक मणीलाल यादव एवं मुकेश कुमार भावसार रहे। अध्यक्षता मंदिर अध्यक्ष करणसिंह ने की।पाठक ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन को लेकर सागवाड़ा नगर को 10 बस्तियों में विभाजित किया गया है तथा सभी बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन किए जाएंगे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुनर्वास कॉलोनी में 22 जनवरी को शाम पांच बजे हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान भजन संध्या होगी।इस अवसर पर सम्मेलन को लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष करण सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, अरविंद चौबीसा, भगवती लाल पंचाल, नवीन सुथार, गोपाल जोशी, सचिव दीपक पाठक, यशवंत पंड्या, दातार सिंह चौहान, दीपक उपाध्याय, मोहित जोशी, प्रचार प्रमुख विजेश श्रीमाली, अश्विन सोनी, संरक्षक गौरी शंकर कुलखंड्या, कन्हैयालाल सुथार, दिलीप पड्या, मणिलाल पंड्या, जसवंत सिंह राव, मनोज पड्या, महिपाल सिंह राव, कोषाध्यक्ष राकेश चौबीसा, महेश चौबीसा, सहसचिव विपिन जोशी, भारत जोशी एवं मातृशक्ति से पुष्पा ललित द्विवेदी, उमिया भारत जोशी, इंदिरा कन्हैयालाल सुथार को मनोनीत किया गया।साथ ही वाल्मीकि बस्ती की बैठक डबगर समाज के नोहरे में हिन्दू सम्मेलन के आयोजन को लेकर नगर संघ चालक उमाकांत व्यास, मंगलेश वाडेल एवं हरीशचंद्र सोमपुरा के नेतृत्व में हुई। प्रचार प्रमुख भारत शर्मा ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 22 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में हनुमान चालीसा पाठ एवं पूर्व संध्या में वाहन रैली निकालने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष विनय शुक्ला, उपाध्यक्ष छगन डबगर, मांगीलाल, नीरज पंड्या, जयंतीलाल बोबड़ा, सचिव राधाकृष्ण दर्जी, सहसचिव मनोज शुक्ला, कोषाध्यक्ष अश्विन बोबड़ा, सह कोषाध्यक्ष अक्षय सेवक, प्रचार प्रमुख भारत शर्मा, मातृशक्ति प्रमुख रेखा कटारा, संरक्षक मगन, तुलसीराम, कांतिलाल, विजयकुमार, बदामीलाल तथा मार्गदर्शक मंडल में दिनेश शर्मा, राजेंद्र पंड्या, नानूलाल मोड़ पटेल एवं अशोक रावल को मनोनीत किया गया।सर्व समाज प्रतिनिधि सहित शिवशक्ति मंडल को जोड़ा गया। परिचय रणछोड़ भाटिया ने दिया। इस दौरान हेमंत, जितेंद्र, ध्रुव, भावेश, सागर, अशोक, भंवरलाल, बालकृष्ण, कांतिलाल, मांगीलाल, सुरेश उपस्थित रहे। संचालन नागेंद्र शर्मा ने किया एवं आभार दिनेश शर्मा ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंचाल समाज चोखरा का 15वां चोखरा स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न विगत कई वर्षों से चल रहे रास्ते के विवाद को एक दिन में सुलझाया