साइबर सेल की मदद से बिछाया जाल; तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर, मुख्य सरगना भी गिरफ्तार जयपुर 28 दिसंबर। करौली पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और सटीक मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने क्रिकेट सट्टे के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब-किताब और सट्टेबाजी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि इस गिरोह तक पहुँचने के लिए साइबर सेल करौली की विशेष मदद ली गई। मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण (सीडीआर/लोकेशन) के बाद पुलिस ने खेडलीयान का पूरा में बने एक चारदिवारी घेर में दबिश दी। जहां बिगबैश लीग में चल रहे क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन एप्प पर सट्टे की खाईवाली करते आरोपी राजेश उर्फ कल्ला, शोएब उर्फ सोहिब और प्रशांत शर्मा उर्फ कलुवाराम निवासी हिंडौन सिटी को जांच और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई को विस्तार देते हुए वांछित आरोपी और सरगना अमीनुद्दीन खान उर्फ आमीन को करौली के वागुर कुआं इलाके से दस्तयाब किया है। पूछताछ के बाद उसे भी भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इन सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का खुलासा हो सके।करोड़ों के टर्नओवर की आशंका: 18 लाख का हिसाब जप्तपुलिस की छापेमारी में सट्टेबाजी का हाईटेक सामान बरामद हुआ है। जप्त सामग्री में 06 मोबाइल फोन (सट्टे की बुकिंग के लिए प्रयुक्त, 18 लाख रुपये का हिसाब (कागजों और डायरियों में दर्ज), 1 कैलकुलेटर, बिजली बोर्ड, केबल और 3 चार्जर, 02 नोटबुक और 4 बॉल पेन शामिल है।इन पुलिस अधिकारियों ने दी दबिशइस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व कोतवाली थानाधिकारी महेन्द्र सिंह और सदर थानाधिकारी पुरुषोत्तम ने किया। टीम में कांस्टेबल अनिल कुमार, समय सिंह, रामवीर, संजयसिंह, राहुल सिंह, दीपेन्द्र सिंह, उदय भान, हेमेन्द्र सिंह और श्रीफल (चालक) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार किन अन्य शहरों या राज्यों से जुड़े हुए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शाहपुरा नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस पार्टी का 141 स्थापना दिवस मनाया युवा पीढ़ी को कांग्रेस से जोड़ने के लिए चलाया जाएगा अभियान एनएसयूआई के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मेवाड़ा का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत