24 News Upate निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। नगर की हेल्प सोसायटी द्वारा गुरुवार को एक निजी रिसोर्ट पर फागोसत्व पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.सोसायटी अध्यक्ष एकता सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व पर फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें फूलों की होली खेली गई वहीं बाल स्वरुप संग फाग उत्सव मनाया गया, सभी महिला सदस्यों ने एक रूप में परिधान धारण कर फागुन गीत गाये साथ ही जमकर गुलाल उड़ाई.सोनी ने इस अवसर पर होली पर्व की महत्ता को बताते हुवे कहा कि यह पर्व हमें संदेश देता है कि जीवन में हमेशा रंग बिरंगा रहना चाहिए चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हो. महिला सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, अन्त में विजेताओं को पारितोषिक देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया.इस फाग उत्सव के दौरान सोसायटी की मीनू छाजेड, ममता काला, निहारिका राजोरा, आशा राठौड़, संगीता बंसल,सीमा पारख,सीमा कोचेटा, करुणा खेरोदिया, रितिका कीमती,ज्योति अग्रवाल, रेखा हिंगड़, कविता आहूजा,अंशु खंडेलवाल, चंदा जैन, रचना अग्रवाल, तनुजा पामेचा,लक्ष्मी मंशानी ,पिंकी शर्मा,बबीता शर्मा उपस्थित थी।
हेल्प सोसायटी सदस्यों ने मनाया फागोत्सव

Advertisements
