24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के कैचमेंट एरिया में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से शहर की झीलों में पानी की तेज आवक शुरू हो गई है। उदयसागर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए उदयसागर बांध के गेट 3–3 फीट तक खोले जाएंगे। इसके बाद बेड़च नदी में पानी का बहाव और तेज हो जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि बांध से छोड़ा जाने वाला पानी झीलों के जलस्तर को संतुलित करने और अतिरिक्त दबाव कम करने के लिए आवश्यक है।
आमजन के लिए एडवाइजरी जारी
जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग ने संयुक्त रूप से एडवाइजरी जारी की है। इसमें बेड़च नदी के बहाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि न करने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे बहते पानी या रपट पार करने का प्रयास न करें। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सचेत किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। फतेहसागर, पिछोला और स्वरूपसागर झीलों में भी पानी की लगातार आवक हो रही है।
उदयपुर में झमाझम बारिश से झीलों में आवक, उदयसागर बांध के गेट खोले जाएंगे

Advertisements
