24 News Update खेरवाड़ा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरुण मीणा ने बताया कि मां वाउचर योजना के तहत ब्लॉक में चिकित्सा संस्थानों पर जांच कर 26 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए ऑन लाइन वाउचर दिये गये। बीसीएमओ ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास को जांचने के लिए और कोई विकृति नहीं है इसको देखने के लिए सोनोग्राफी करना होता है।ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत समस्त गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी गर्भवती महिलाओं की आयरन, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि के बारे में जाँच की गई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि खेरवाड़ा ब्लॉक के 6 विभिन्न अस्पतालों में 220 गर्भवती महिलाओं व एएनसी का हेल्थ चेकअप कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई। उक्त जानकारी बीपीएम दीपक मीणा द्वारा प्रदान की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कार को बचाने में हाईवे पर पलटी रोडवेज, तीन महिलाओं सहित 10 यात्री घायल सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे