Site icon 24 News Update

बांसवाड़ा में फिर फटा बारूदी टोटा: मछली पकड़ने गया युवक गंभीर रूप से घायल, 6 दिन में तीसरा हादसा

Advertisements

बांसवाड़ा। जिले में अवैध बारूदी टोटा बम फटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार शाम लोहारिया थाना क्षेत्र के लसाड़ा माही नदी तट पर मछली पकड़ने गए एक युवक के हाथ में बारूदी टोटा फटने से बड़ा हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय लोकेश पुत्र वालजी, निवासी बस्सी चंदन सिंह, मछली मारने के लिए बारूद से भरा टोटा तैयार कर रहा था। इस दौरान टोटा अचानक उसके हाथ में ही फट गया। हादसे में लोकेश का एक हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को पहले गनोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल, बांसवाड़ा रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि लोकेश की हालत स्थिर है, लेकिन उसके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें हैं।


🔥 6 दिनों में तीसरी बारूदी टोटा विस्फोट की घटना

यह हादसा पिछले छह दिनों में तीसरी बड़ी घटना है।

लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


🕵️ प्रशासन सख्त, अवैध बारूद पर कार्रवाई की तैयारी

जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने कहा कि मत्स्य विभाग को निगरानी बढ़ाने और अवैध विस्फोटक गतिविधियों पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस अवैध रूप से बारूद रखने और बेचने वालों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version