24 News Update उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में प्रीमियम होम इंटीरियर सेगमेंट को नया आयाम देते हुए अंबेरी ब्रिज क्षेत्र में राजस्थान का सबसे बड़ा टाइल्स एवं सैनिटरीवेयर शोरूम ‘House of Qutone’ का भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम का उद्घाटन मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। उद्घाटन समारोह में शहर के प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, बिल्डर्स, व्यापारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि उदयपुर तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजाइन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में प्रीमियम ब्रांड का यह विशाल शोरूम शहर के लोगों को विश्वस्तरीय टाइल्स और सैनिटरीवेयर विकल्प उपलब्ध कराएगा और होम इंटीरियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा करेगा।
एक ही छत के नीचे इंटरनेशनल कलेक्शन
शोरूम में अत्याधुनिक डिजाइन और इंटरनेशनल स्टाइल कलेक्शन के साथ उच्च गुणवत्ता वाली टाइल्स और सैनिटरीवेयर की विस्तृत रेंज प्रदर्शित की गई है। यहां ग्राहकों को फर्श, दीवार, बाथरूम और किचन के लिए प्रीमियम डिजाइन विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। शोरूम प्रबंधन के अनुसार यह सेंटर आधुनिक तकनीक, विशाल डिस्प्ले एरिया और एक्सक्लूसिव कलेक्शन के साथ तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों के साथ-साथ आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिजाइनर्स को अपने प्रोजेक्ट्स के लिए बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।
उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और यहां प्रदर्शित प्रीमियम कलेक्शन की सराहना की। कार्यक्रम के बाद सभी मेहमानों के लिए विशेष आतिथ्य की व्यवस्था भी की गई। शहर में इस भव्य शोरूम के शुरू होने से अब उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को इंटरनेशनल स्टाइल टाइल्स और सैनिटरीवेयर उत्पादों की विस्तृत रेंज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
राजस्थान के का सबसे बड़े प्रीमियम टाइल्स-सैनिटरीवेयर शोरूम ‘हाउस ऑफ क्यूटोन’ का भव्य उद्घाटन

Advertisements
