24 News update उदयपुर, 5 अप्रैल। हाथीपोल स्थित श्री गणपति प्लाजा में रविवार को राष्ट्रीय एकीकरण कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की माताजी इंदिरा परमार, महेश सोनगरा, ताराचंद सोलंकी एवं किशन खत्री ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में संगठन के महासचिव ओम प्रकाश डाबी एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की भावी योजनाओं और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार और समाज में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में गोपाल चौहान, बाबूलाल चौहान, प्रेम शंकर पवार, रमेश बायड, जमनालाल टांक, अंजना चौहान, वीरेंद्र चौहान, महेंद्र चितारा, कमलेश पवार, दिव्यांश चुंडावत, काजल चुंडावत, मानसी परमार, मुकेश परमार, चंद्रप्रकाश सांखला, भरत सांखला, चेतन चौहान, किरण बाला जीनगर, अंशु चुंडावत, सुशीला देवी पंवार, मनोज गहलोत, संतोष चौहान, शीतल चुंडावत, रेखा सोलंकी, नवीन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा किशन खत्री (गंगानगर), कैलाश आसेरी (बीकानेर) सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जोधपुर से महेश सोनगरा एवं ताराचंद सोलंकी तथा राष्ट्रीय टीम के महासचिव ओम जी डाबी व कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिसोदिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन उत्साहपूर्ण और सफल रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल को समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के उपरांत जगदीश देवड़ा ने लोकेश परमार को फोन पर बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन एवं स्वागत का दायित्व अशोक खत्री (उदयपुर) ने निभाया, जबकि अंत में महेश सोनगरा ने उद्बोधन देकर कार्यक्रम का समापन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तेज आवाज में टेप बजाना पड़ा भारी, पिकअप चालक पर कोलाहल अधिनियम में कार्रवाई 81 अस्थियों के कलश तैयार, 11 अप्रैल को हरिद्वार के लिए होंगे रवाना; हर की पौड़ी पर होगा सामूहिक विसर्जन