Site icon 24 News Update

आयड चौकी को थाना बनाने पर की भव्य आतिशबाजी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दिया कुमारी, ताराचंद जैन का जताया आभार

Advertisements

24 New sUpdate उदयपुर. राजस्थान सरकार द्वारा जारी बजट में आयड़ चौकी को थाने में क्रमोनत करने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मंुदडा, पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी नाना बया, मनोहर चौधरी, महेश भावसार के सानिध्य मेें आयड़ स्थित विवेकानंद चौराहे पर भव्य आतिशाबाजी कर आमजन को मिठाई खिला मुंह मिठा कराया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दिया कुमारी, शहर विधायक ताराचंद जैन का आभार व्यक्त कर नारेबाजी की गई। डॉ. मंुदडा ने कहा कि क्षेत्रवासी पिछले कई वर्षो से आयड में थाने की मांग कर रहे जो पूरी हुई है। इससे अपराध में कमी आयेगी। इस क्षेत्र में तीन थाने लगते है जिससे आमजन काफी परेशान था। इस अवसर भाजपा महामंत्री डॉ. पंकज बोराणा, प्रकाश गड़बडा़, तुषार मेहता, महेंद्र दोषी, राजेश गवारिया, आनंद लाल चितौडा, कपिल शर्मा, रितेश जोशी, प्रकाश नलवाया, पूनम मोर, पुरुषोत्तम पंचोली, मनीष जैन, प्रकाश माली, नवीन, श्याम गोयल, ओम प्रकाश चितौडा, नरेश वैष्णव सहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला बधाई दी।

Exit mobile version