24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने उदयपुर की पहली महिला एसपी डॉ. अमृता दुहन के पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को मुुलाकात की। शहर विधायक जैन ने एसपी डॉ. दुहन को शहर की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र श्रीमाली ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय में एसपी डॉ. अमृता दुहन से भेंट की। शहर विधायक जैन ने एसपी डॉ. दुहन को वे सभी काम पूरे करने के लिए कहा जो पुराने एसपी साहब अधूरे छोड़ गए या पूरे नहीं करवा पाए।
बताया कि आयड़ चौकी जिसे सरकार से क्रमोन्नत कर आयड़ थाना बना दिया है। आयड़ थाने के पास ही देवस्थान विभाग की जमीन पड़ी है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में देवस्थान विभाग से वार्ता कर इस जमीन को कब्जा मुक्त कर आयड़ थाने का भवन बनवाने की कार्यवाही करें। साथ ही विधायक जैन ने कहा कि मुखर्जी चौकी पर अस्थाई चौकी पर भी अस्थाई केबिन रखकर चौकी का विस्तार करवाया जाना है। इसके लिए आगे की कार्यवाही करें।
मस्तान बाबा क्षेत्र में अस्थायी चौकी की जरूरत
विधायक जैन ने कहा कि मस्तानबाबा मल्लातलाई काफी संवेदनशील क्षेत्र होकर वहां पर पर अस्थाई चौकी की अति आवश्यकता है। ऐसे में इस जगह पर उदयपुर विकास प्राधिकरण विभाग से बात कर वहां पर जमीन लेकर एक अस्थाई चौकी बनवाने की प्रक्रिया शुरू करें ताकी कानून व्यवस्था बनी रहे और यहां पर आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की समस्या ना हो।
ऑटो पर स्टीकर लगाने की मांग
शहर विधायक ताराचंद जैन ने एसपी डॉ. दुहन से कहा कि शहर में ऑटो पर स्टीकर लगाने की कार्यवाही दिसम्बर 2024 में शुरू की गई थी, जिसमें स्टीकर तो करीब-करीब सभी ऑटो पर लग गए है परन्तु अभी तक ऑटो चालकों की वर्दी मय नेम प्लेट का काम पूरा नही हो पाया है। विधायक जैन ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए ऑटो चालकों को वर्दी और नेम प्लेट लागू करने के लिए कहा। इसके साथ ही शहर में यातायात समस्या को देखते हुए उदयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम से सम्पर्क कर पेंसिल डिवाईडर लेकर जहां पर यातायात जाम रहता है वहां पर लगाए जाएं ताकी इस समस्या से निजात मिल सकें। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने विधायक जैन को शीघ्र ही इन सभी कामों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विधायक जैन ने नई एसपी को दिया पुराने एसपी गोयल साहब के अधूरे कामों को पूरा करने का जिम्मा

Advertisements
