Site icon 24 News Update

जेएसजी बॉक्स क्रिकेट लीग का भव्य समापन, तीन कैटेगरी के विजेता-उपविजेता घोषित

Advertisements

24 News update उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रिजन एवं जेएसजी अद्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जेएसजी बॉक्स क्रिकेट लीग का भव्य समापन रविवार को हुआ। समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द सीरीज एवं वुमन ऑफ द सीरीज को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार वितरित किए गए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन अरुण मांडोत, चेयरमैन इलेक्ट पारस ढेलावत, वाइस चेयरमैन जितेन्द्र हरकावत, महेश पोरवार, सचिव आशुतोष सिसोदिया सहित कई पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 39 टीमों के कप्तान, 58 ग्रुप्स के पदाधिकारी एवं क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

📌 तीनों कैटेगरी में यह रहे विजेता-उपविजेता

ग्रेस कैटेगरी के फाइनल में संगिनी यूनिक ने संगिनी विजय को हराकर खिताब अपने नाम किया।
👉 वुमन ऑफ द सीरीज : जिनल बया
👉 बेस्ट बैट्स वुमन : नीता चित्तौड़ा
👉 बेस्ट बॉलर : ललिता जैन

लीजेंड कैटेगरी के फाइनल में जेएसजी मेवाड़ ने उदय को हराकर ट्रॉफी जीती।
👉 बेस्ट बैट्समैन : पंकज कोठारी
👉 बेस्ट बॉलर : प्रदीप खमेसरा
👉 मैन ऑफ द सीरीज : विशाल मेहता
👉 वुमन ऑफ द सीरीज : मीना सरूपरिया

पावर प्ले कैटेगरी के निर्णायक मुकाबले में जेएसजी णमोकार ने जेएसजी प्लेटिनम को पराजित कर खिताब जीता।
👉 बेस्ट बैट्समैन : नीलेश देवड़ा
👉 बेस्ट बॉलर : खुशबू सुराणा
👉 मैन ऑफ द सीरीज : विकास कोठारी
👉 वुमन ऑफ द सीरीज : कल्पना वागरेचा

📌 स्पॉन्सर्स व टीम ओनर्स का हुआ सम्मान

समारोह के अंत में टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्पॉन्सर्स, टीम ओनर्स और पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रवि बारोला, नितुल चंडालिया, शुभम गांधी, विनय नाहटा, ऋषभ खोखावत, प्रशांत भंडारी, मयंक जैन, देशबंधु जैन, भारत भानावत, हर्ष बोकड़िया, पूर्विल कुकड़ा, राजकुमार भोरावत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version