Site icon 24 News Update

जैन प्रीमियर लीग (JPL) सीजन-2 का भव्य समापन, महावीर कैपिटल्स बनी विजेता

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) नाकोड़ा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जैन प्रीमियर लीग (JPL) सीजन-2 का भव्य एवं सफल समापन 29 मार्च 2026 को उत्साह और रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले महावीर कैपिटल्स बनाम महावीर चैलेंजर्स तथा महावीर टाइटन्स बनाम महावीर किंग्स के बीच खेले गए, जिनमें कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। फाइनल मुकाबला महावीर कैपिटल्स एवं महावीर टाइटन्स के बीच खेला गया, जिसमें महावीर कैपिटल्स ने एकतरफा शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन-2 का खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट में कुल 115 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 72 खिलाड़ियों को ऑक्शन के माध्यम से विभिन्न टीमों में शामिल किया गया। इसके साथ ही महिला वर्ग के नॉकआउट मुकाबलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 70 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं अंडर-15 बालकों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे जैन समाज में खेल भावना को बढ़ावा मिला और एकता का संदेश प्रसारित हुआ।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विजेता टीम महावीर कैपिटल्स के ओनर सौम्य चपलोत एवं उपविजेता महावीर टाइटन्स के ओनर आशीष बोडाना को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक (पूर्व यूडीएच मंत्री) श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, कमलेश बनवार, बीजेएस अध्यक्ष वीरेश चपलोत, नितिन चतुर्वेदी, अशोक जाट, देवकरण समदानी एवं रत्नेश छाजेड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के स्टार खिलाड़ी अमन मेहता, जो सर्वाधिक 7,80,000 पॉइंट्स में बिके, ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 बार “मैन ऑफ द मैच” का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नाकोड़ा क्रिकेट क्लब की पूरी कमेटी की जैन समाज एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहना की गई। यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता का मंच बना, बल्कि समाज में एकता, उत्साह और भाईचारे का प्रतीक भी सिद्ध हुआ।

Exit mobile version