24 News update उदयपुर, 3 अगस्त। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े सोमवार से उदयपुर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कृषि, पर्यावरण और जनसंवाद से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल 4 अगस्त (सोमवार) को शाम 4 बजे विमान द्वारा डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे सड़क मार्ग से राजस्थान कृषि महाविद्यालय जाएंगे, जहां महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 6.15 बजे राज्यपाल सर्किट हाउस, उदयपुर आएंगे और यहीं उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। 5 अगस्त को पर्यावरण उत्सव में होंगे शामिल अपने प्रवास के दूसरे दिन 5 अगस्त (मंगलवार) को प्रातः 9 बजे राज्यपाल सड़क मार्ग से राजसमंद जिले के पिपलांत्री गांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे आयोजित पर्यावरण उत्सव – 2025 में भाग लेंगे। पिपलांत्री गांव अपनी अनूठी पर्यावरणीय पहलों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। राज्यपाल दोपहर 1.35 बजे पुनः सर्किट हाउस, उदयपुर लौटेंगे और फिर अपराह्न 3.55 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर शाम 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिका का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के उदयपुर प्रवास कार्यक्रम में हुआ संशोधन