Advertisements
24 News Update उदयपुर। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने निधि भणावत पुत्री नरेश-समता भणावत को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। यह स्वर्ण पदक उन्हें कला निष्णात (एमए) भूगोल परीक्षा को में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि निधि भणावत को इससे पूर्व भी उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए गार्गी पुरस्कार सहित अन्य सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर निधि ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

