24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आदी है। पुलिस के मुताबिक मामला 27 अप्रैल को तड़के दर्ज किया गया। रिपोर्ट सहायक उप निरीक्षक कालूलाल द्वारा दर्ज कराई गई, जो गोवर्धन विलास थाने में तैनात हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा था और विभिन्न आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। मामले में आरोपी विनोद उर्फ बांका पुत्र अमरा जी कालबेलिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंद्रा कॉलोनी, थाना गोवर्धन विलास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से संगठित अपराध में सक्रिय रहा है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।
इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 111(2)(ए), 111(2)(बी)(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक श्रवण कुमार को सौंपी गई है।
गोवर्धन विलास पुलिस ने संगठित अपराध में लिप्त ‘बांका’ को किया गिरफ्तार

Advertisements
