24 News Update उदयपुर । हिरणमगरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस के अनुसार शिव विहार कॉलोनी, विनायक लॉडी के पास रहने वाली अंजना सोनी, पुत्री स्वर्गीय गोविंद कुमार सोनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 29 मई की सुबह करीब 8 बजे वह अपने क्षेत्र में थी, तभी दो बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचे। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले में पहनी सोने की चेन खींच ली और मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़िता को संभलने तक का मौका नहीं मिला।घटना के बाद आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे तेजी से भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने हिरणमगरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रामफूल को सौंपी गई है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोहों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हिरा बावड़ी इलाके से बाइक चोरी, घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर फरार हुआ चोर पंजाब के राज्यपाल कटारिया के 40 माह में 48 दौरे, 231 दिनों का प्रवास, उदयपुर में चला रहे समानांतर शासन, राष्ट्रपति करे संवैधानिक हस्तक्षेप —डॉ. विजय विप्लवी