24 News Update निंबाहेड़ा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय की द्वितीय मुख्य प्रशासिका राज योगिनी तपस्विनी आदरणीय दादी जानकी जी का छठा स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया गया बीके शिवली दीदी ने दादी जानकी जी के जीवन में प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल्य काल की आयु से ही आप इस संस्था में अपना जीवन समर्पित करके ईश्वरीय सेवाएं प्रदान की तथा दादी जानकी जी को पूरे विश्व में सबसे स्थिर मन वाली महिला का सम्मान भी प्राप्त किया गया है तथा राजस्थान की स्वच्छता एंबेसडर के रूप में भी उनका पद दिया गया बीके शिवली दीदी ने बताया कि दादी जानकी जी बालिका व्यवस्था से ही भक्ति भावना वाली रही थी तथा एक संपन्न परिवार में आपका जन्म हुआ भक्ति भावना वाला परिवार था वह दादी जानकी जी ने अपना पूरा जीवन परमात्मा ज्ञान को समर्पित कर इस पूरे विश्व को प्रकाश स्तंभ बनाने के लिए समर्पित किया दादी जानकी जी ने केवल भारत में ही नहीं अभी तो 135 से भी ज्यादा देशों के अंदर भारतीय प्राचीन राजयोग का, कर्म योग का ज्ञान वहां जाकर सभी को प्रदान किया तथा भारतीय संस्कृति से जो की देव संस्कृति कहलाती है उसका प्रचार प्रसार किया दादी जानकी जी बड़ी ही गंभीर पवित्रता सत्यता दिव्यता की प्रतिमूर्ति रही तथा इस विश्वविद्यालय में आने वाले हजारों नहीं अभी तो लाखों भाई बहनों की आप एक कुशल मार्गदर्शी का बनाकर चली आज उनके छठा पुण्य स्मृति दिवस पर हम सभी उन्हें शत-शत नमन श्रद्धांजलि के रूप में अर्पित करते हैं तथा हम भी दादी जी जैसा जीवन गुण मुहूर्त धरना मुहूर्त स्नेहा मुहूर्त बनाने का अवश्य प्रतन करेंगे सभा में उपस्थित कई भाई बहनों ने दादी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने अनुभव भी व्यक्त किया तत्पश्चात दादी जी की फोटो पर कमल कृपलानी शिवलाल जी बरडिया राजेंद्र जी अनिल जी महेश जी, बंसीलाल जी,बाबूलाल जी, घनश्याम जी एवं सभी भाई बहनों ने पुष्प अर्पित कर दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सभी को प्रसाद भी वितरण किया गया
वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस मनाया गया: बीके शिवली दीदी

Advertisements
