24 News Update उदयपुर, 07 अक्टूबर 2025। राजस्थान सरकार की पहल पर 15 नवंबर 2025 को राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों पर घूमर महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव राज्य की पारंपरिक शाही धरोहर घूमर नृत्य को नए उत्साह, रंगत और सामूहिक प्रस्तुति के साथ पेश करेगा।उदयपुर में महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन एवं एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त निदेशक, पर्यटन सुश्री सुमिता सरोच ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम स्थल और सुरक्षा व्यवस्थाएंभारी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति को देखते हुए उदयपुर संभाग में गांधी ग्राउंड महोत्सव का मुख्य स्थल तय किया गया। कार्यक्रम स्थल पर कानून और सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भण्डारी दर्शक मण्डप में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जैसी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। स्कूल और कॉलेज की भागीदारीअतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्राधिकार के संस्थानों को महोत्सव में अधिकतम भाग लेने के लिए प्रेरित करें। प्रमुख व्यवस्थाएंस्टेज, टेंट, साउंड, लाइटिंग जैसी व्यवस्थाओं के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम से समन्वय किया जाएगा।पीने का पानी और मोबाइल टॉयलेट नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।राजीविका और जनजातीय विभाग द्वारा हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।महोत्सव के मुख्य दिन फूड स्टॉल्स और अन्य विभागीय उत्पादों के स्टॉल की व्यवस्था की जाएगी।कार्यक्रम स्थल चार दिन पूर्व से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा और स्थल की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए QR कोड तैयार किया जाएगा, जिसमें महोत्सव की समस्त जानकारी उपलब्ध होगी। पंजीकरण और पात्रतामहोत्सव में 12 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा।प्रतिभागी स्कूल और कॉलेज की छात्राएं, डांस स्कूल के सदस्य, गृहिणियां, कामकाजी महिलाएं, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और पंजीकृत क्लब हो सकते हैं।पंजीकरण दो श्रेणियों में होगा – व्यक्तिगत और सामूहिक। प्रतियोगिताओं में केवल समूह भाग ले सकेंगे। प्रत्येक समूह में कम से कम 20 और अधिकतम 25 सदस्य होने चाहिए। ऑनलाइन पंजीकरण और संबंधित सूचनाएं राजस्थान पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर जल्द अपलोड की जाएंगी। पंजीकरण में सहायता के लिए संभागीय पर्यटन कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। प्रशिक्षण और पुरस्कार15 नवंबर के मुख्य आयोजन से पूर्व 3 से 7 दिन तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रशिक्षित कोरियोग्राफर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे।महोत्सव में ”सर्वश्रेष्ठ सामूहिक नृत्य”, ”सर्वश्रेष्ठ सामूहिक पोशाक”, ”सर्वश्रेष्ठ सामूहिक आभूषण” और ”सर्वश्रेष्ठ सामूहिक नृत्य-निर्देशन” जैसी श्रेणियां होंगी। प्रत्येक संभाग से “सर्वश्रेष्ठ सामूहिक नृत्य” जीतने वाले समूह को प्रमुख पर्यटन महोत्सवों में प्रदर्शन हेतु आमंत्रित किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार की राशि 11,000 से 51,000 रुपए तक होगी।बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारीउप अधीक्षक यातायात अशोक आंजना, उपायुक्त, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग श्रीमती रागिनी डामोर, उपनिदेशक पर्यटन सुश्री शिखा सक्सेना, डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. सतीश कुमार आचार्य, दशरथ सिंह चुंडावत, ललित कुमार बनुकर आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 1.25 करोड़ रुपए मूल्य की अफीम डोडा चूरा और इनोवा क्रिस्टा कार जब्त उदयपुर में रात 8 बजे बाद शराब बेचते 4 गिरफ्तार