Site icon 24 News Update

कालका माता मंदिर में घट स्थापना: नौ कन्याओं के पूजन के साथ नवरात्रि का शुभारंभ, दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisements

24 News Update उदयपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कालका माता मंदिर (गणेश नगर) में गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान के साथ घट स्थापना की गई। इस दौरान नौ कन्याओं का पूजन कर माता रानी की आराधना की गई।
मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। भक्तजन माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए।मंदिर प्रशासन के अनुसार नौ दिनों तक माता जी का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे और सायं 7 बजे विशेष आरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके और वे भक्ति भाव के साथ नवरात्रि का आनंद ले सकें।

Exit mobile version