24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घासा पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त हितेश सिंह पुत्र श्री मनोहर सिंह, निवासी विसमा, थाना सायरा, जिला उदयपुर को पुलिस थाना फतहनगर प्रकरण संख्या 21/26 धारा 08/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तारी अभियान की निगरानी में श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाड़ा और श्री छगन पुरोहित, पुलिस उप अधीक्षक, वृत्त मावली ने सुपरविजन प्रदान किया।
टीम प्रभारी व सदस्य:
श्री सुरेन्द्र सिंह, थानाधिकारी, घासा (टीम प्रभारी)
श्री जगदेव सिंह, कांस्टेबल 705
श्री महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 36
श्री माधव सिंह, कांस्टेबल 97
श्री हिमाशु, कांस्टेबल 1024

