24 न्यूज अपडेट, जोधपुर। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जोधपुर में आज रात 9:30 बजे से पूर्ण ब्लैकआउट का आदेश जारी किया गया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी और सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों की बाहरी लाइटें सुबह 4 बजे तक बंद रखें। इसके साथ ही जोधपुर डिस्कॉम ने पूरे शहर में बिजली सप्लाई बंद करने की तैयारी कर ली है। सायरन और जनरेटर की विशेष व्यवस्थाजिला कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि ब्लैकआउट की स्थिति में सायरन बजाने के लिए सभी चिन्हित स्थानों पर जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी तकनीकी रुकावट के बावजूद समय पर चेतावनी दी जा सके। इसके लिए प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में जनरेटर और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग की तैयारियांअग्रवाल ने परिवहन विभाग को भी आपात स्थिति में त्वरित राहत और नागरिकों के सुरक्षित स्थानांतरण के लिए बसों की अग्रिम तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपखंड स्तर पर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और एक विस्तृत संचालित योजना तैयार की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। चिकित्सा संस्थानों में आपातकालीन व्यवस्थाएंबैठक में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, रक्त यूनिट और एंबुलेंस की उपलब्धता हो। इसके लिए विशेष ब्लड डोनेशन ड्राइव भी शुरू करने का निर्णय लिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी न हो। आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की आवश्यकताअग्रवाल ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित निर्णय, समन्वय और सजगता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ एक व्यापक ‘रीस्पॉन्स प्लान’ तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का वास्तविक समय पर उपयोग सुनिश्चित हो सके। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूदइस उच्च स्तरीय बैठक में जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) उदयभानु चारण सहित डिस्कॉम, परिवहन, बीएसएनएल और चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – आमजन की सुरक्षाजिला कलेक्टर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावशाली प्रतिक्रिया के लिए सतर्क रहें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुजरात ने मुंबई को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया: आखिरी ओवर में 15 रन का रिवाइज्ड टारगेट हासिल कर दी जीत, राहुल तेवतिया बने हीरो जोधपुर संभागीय आयुक्त की अपील : बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें, किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें