24 News Update उदयपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उदयपुर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जीबीएच ग्रुप के बेडवास स्थित जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल में बसंती पंचमी के पावन अवसर पर एक साथ लीवर ट्रांसप्लांट (यकृत प्रत्यारोपण), रोबोटिक एवं मिनिमल इनवेसिव हार्ट सर्जरी, 4-आर्म रोबोटिक जनरल सर्जरी, रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी और ब्रेस्ट कैंसर क्लिनिक की शुरुआत की गई। इसके साथ ही यह अस्पताल दक्षिणी राजस्थान का पहला ऐसा चिकित्सा संस्थान बन गया है, जहां ये सभी अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

जीबीएच ग्रुप का 20 वर्षों का चिकित्सा संकल्प
शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने बताया कि पिछले दो दशकों से यह ग्रुप उदयपुर को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान उनकी माता, पिता और भाई के नाम को समर्पित है और अब तक शहर को पहला मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पहला कैंसर हॉस्पिटल, पीपीपी मॉडल पर एमआरआई, एनएबीएच मान्यता प्राप्त अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, लीनेक रेडिएशन मशीन तथा राजस्थान की एकमात्र अत्याधुनिक टोमोथेरेपी रेडिएशन मशीन जैसी सुविधाएं प्रदान कर चुका है।

अब उदयपुर में ही संभव होगा लीवर ट्रांसप्लांट
डॉ. जैन ने बताया कि जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में अब लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की गई है, जिसके लिए दिल्ली एम्स एवं अमेरिका से प्रशिक्षित वरिष्ठ लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सौरभ सिंघल की सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डॉ. सिंघल अब तक सैकड़ों सफल लीवर ट्रांसप्लांट कर चुके हैं और वर्तमान में उनकी ओपीडी सेवाएं भी अस्पताल में प्रारंभ कर दी गई हैं।

रोबोटिक तकनीक से होगी हार्ट सर्जरी
उदयपुर में पहली बार रोबोटिक और मिनिमल इनवेसिव कार्डियेक सर्जरी भी संभव होगी। इसके लिए कार्डियेक सर्जन डॉ. धनंजय कुमार बंसल, जो दिल्ली और पुणे के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों से प्रशिक्षित हैं, नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे। इस सुविधा के लिए अस्पताल में एक पृथक कार्डियेक विंग तैयार किया गया है, जिसमें वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. कौशिक, डॉ. कपिल भार्गव, डॉ. डैनी मंगलानी, डॉ. सन्नी यादव और डॉ. हितेष यादव की टीम कार्य करेगी। अब मरीजों को हार्ट सर्जरी के लिए छाती पूरी तरह खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी—छोटे छेद से रोबोटिक सर्जरी संभव होगी।

रोबोटिक जनरल व ऑर्थोपेडिक सर्जरी
अस्पताल में उदयपुर का पहला 4-आर्म रोबोटिक सिस्टम मुख्य ऑपरेशन थिएटर में स्थापित किया गया है। रोबोटिक एवं जनरल सर्जरी टीम में डॉ. सौरभ आनंद को शामिल किया गया है। इसके साथ ही ऑर्थोपेडिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे अत्यंत सटीक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी संभव हो सकेगी। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ब्रेस्ट कैंसर क्लिनिक की भी शुरुआत की गई है, जहां प्रख्यात ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉ. गरिमा मेहता अपनी सेवाएं देंगी।

हाई-टेक आईसीयू और 24×7 आपात सेवाएं
इन सभी जटिल सर्जरी के लिए विशेष एनेस्थीसिया विशेषज्ञों, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, हाई-टेक आईसीयू, उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं और 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह तैयार की गई हैं, ताकि लीवर और हृदय रोगियों को सुरक्षित और सफल उपचार मिल सके। अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल ने बताया कि इन सेवाओं को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल कराने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी नि:शुल्क इलाज मिल सके। साथ ही अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, लीवर ट्रांसप्लांट एक अत्यंत जटिल लेकिन जीवन रक्षक प्रक्रिया है, जिसमें सही मरीज का चयन, अनुभवी टीम और सख्त प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक होता है। इन्हीं मानकों को ध्यान में रखते हुए जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में यह सेवा शुरू की गई है, जो उदयपुर ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिणी राजस्थान के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। पत्रकार वार्ता में डीन एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय जोशी, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता तिवारी, डॉ. गरिमा मेहता सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading