24 News Updaet उदयपुर. उदयपुर के मोहनपुरा चिरवा स्थित निर्माणाधीन इस्कॉन कोवे मंदिर में 8 मार्च को प्रातः 9:30 बजे से गौर उत्सव एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन होगा। मन्दिर प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि इस अनोखे त्योहार में रंगों की बजाय फूलों से होली खेलकर भक्त आनन्द लेवेगें। इससे पूर्व ब्रह्मचारी वैष्णव क्रमश भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर फिर पुष्पों से अभिषेक करेंगें। इस अवसर पर भक्तो के हाथो से निर्मित भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग धरायेगें। जिसे आरती पश्चात सभी भक्तो को महाप्रसादम के साथ परोसा जायेगा।इससे पूर्व परम्परागत भजन, कीर्तन और गुरुग्राम से पधारे असित प्रभु के श्रीमुख से गौरांग महाप्रभु की दिव्य कथा का रसपान करा आध्यात्मिक ऊर्जा से अभसिंचित कर देगें। पश्चात इस्कॉन भक्तो के एंव आसपास के ग्रामीण बच्चो के द्वारा आकर्षक पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें। मदन गोविंद प्रभु के अनुसार इस महोत्सव के माध्यम से भक्ति,संस्कृति और प्रेम भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। सभी को भगवान की दिव्य सेवा का अवसर मिलेगा।अधिक से अधिक उदयपुर वासी इस भव्य फूलो की होली मे पधारे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पारस हेल्थ उदयपुर ने 90 साल की मरीज़ के लिए रोबोटिक बाइलेटरल घुटने की सर्जरी करके बनाया नया कीर्तिमान कैट आइकन अवार्ड में अपने बलबूते पर मुकाम हासिल करने वाली 101 विभूतियों का हुआ सम्मान