24 News Update उदयपुर। गौरव मॉर्निंग क्रिकेट क्लब ने अपने 10 वर्षों के गौरवशाली सफर के उपलक्ष्य में नववर्ष 2026 कैलेंडर का विमोचन किया। कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक एवं सचिव डॉ. प्रकाश जैन सहित दिनेश जैन, अर्जुन डांगी, ओम प्रकाश जैन, पन्ना लाल चौधरी, योगेंद्र चौधरी, राकेश जैन, रितेश जैन, विजय नंदवाना, संजय सुखवाल, सरदार सिंह, प्रदीप जैन, सावन जैन, भूपेंद्र जैन, नयन जैन, बृजेश, दिनेश चौहान, कैलाश नाथ एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. प्रकाश जैन ने बताया कि क्लब की विशेषता स्वास्थ्य केंद्रित नियमित क्रिकेट गतिविधि है, जिसमें खिलाड़ियों को दो बार बल्लेबाजी का अवसर दिया जाता है और खेल में दौड़कर रन लेने पर जोर रहता है। उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी क्लब से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह क्लब केवल खेल का मंच नहीं, बल्कि आपसी सहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा एक परिवार बन चुका है। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों ने स्मृतियां साझा कीं, नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक फोटो खिंचवाई।
गौरव मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के कैलेंडर का विमोचन

Advertisements
