Site icon 24 News Update

गणगौर का पर्व शनिवार को उमंग, उत्साह धूमधाम से मनाया सुहाग की लंबी उम्र की कामना की

Advertisements

24 News Update शाहपुरा क्षेत्र के अरवड़-कस्बे सहित क्षेत्र में गणगौर का पर्व शनिवार को उमंग, उत्साह धूमधाम से मनाया गया। होली के दूसरे दिन से शुरू हुआ गणगौर का त्योहार शनिवार को ईसर गणगौर की पूजा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गहने-कपड़ों से सजी-धजी महिलाएं युवतियां दूब लेकर गाजे बाजों की धुन पर नाचती हुई गणगौर पूजन स्थल तक पहुंची। युवतियों ने इच्छित वर की कामना तथा विवाहिताओं ने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर ईसर गौरी की पूजा की।महिलाओं ने विधि-विधान से ईसर गणगौर की पूजा की कहानी सुनी। सुबह से दोपहर तक घरों से गौर-गौर गोमती, ईसर पूजे पार्वती के स्वर सुनाई दिए। होली के दिन से एक पखवाड़े तक बालिकाओं ने ईसर-गणगौर की विधिवत रूप से पूजा की जिसका शनिवार को समापन हुआ। सुबह से ही मौहल्लों में महिलाएं समूह के रूप में बाग-बगीचों से छोटे कलशों में जल
भरकर( सेवरा लेकर) उसमें दूब रखकर गीत गाती हुई पूजा स्थल पर पहुंची और माता गणगौर का सुहागिनों सा श्रृंगार किया और मीठे गुणा-पापड़ी का भोग लगाया।गणगौर के त्यौहार के पावन अवसर पर कई महिलाओं ने सुहागिन महिलाओं को भोजन करवाकर भेंट देकर आशीर्वाद प्राप्त किया और गणगौर का उद्यापन किया।

Exit mobile version