Site icon 24 News Update

ईसर-पार्वती की हुई पूजा, निकाली सवारी, हुआ गीतों व नृत्यों का आयोजन

Advertisements

24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख) निम्बाहेड़ा में शनिवार को परम्परागत गणगौर पूजा स्थल माहेश्वरी मोहल्ला से गणगौर उत्सव समिति के तत्वावधान में ईसर-पार्वती की प्रतिमाओं को श्रृंगारित कर गणगौर की सवारी निकाली गई।
संयोजिका गीता देवी शारदा ने बताया की इससे पूर्व गणगौर पूजन स्थल माहेश्वरी मोहल्ला में प्रातः से ही ईसर-पार्वती की पूजा करने सुहागिनों एवं कुमारियों का तांता लगा रहा। पूजन में कुमकुम, काजल, हल्दी, मेंहदी की बिन्दियां लगाई गई। पूजन के समय महिलाओं ने गणगौर के गौर-गौर गणपति, ईसर पूजे पार्वती जैसे लोक गीत गाये। हाथीवाला मंदिर गणगौर उत्सव समिति के संयोजन में सायंकाल 5 बजे माहेश्वरी मोहल्ला से गणगौर की सवारी, बैंड बाजों के साथ निकाली गई। सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई, माल गोदाम रोड स्थित सार्वजनिक उद्यान में पंहुची। गणगौर की सवारी में गायत्री शारदा, कमला बाहेती, शारदा जाजू, गीता शारदा, जानकी तोषनीवाल, ममता शारदा, शिखा शारदा, कृष्णा भराड़िया, आरती शारदा, बसंती शारदा, सोनिका काबरा, शकुंतला आगर, यशोदा शारदा, राधा जाजू, सीमा शारदा, रंजना आगार, रेणु जाजू, पूजा भराडिया, नीतू शारदा, द्रोपदी साबू, नीना बाहेती, रानी शारदा, किरण शर्मा, पूजा साबू , गीता समदानी, निशा मंत्री, साधना गुप्ता, दीपा शारदा, अंजू मनिहार, एकता सोनी, कमलेश शारदा, संध्या गुप्ता, अंजली बजाज, सोनाली शारदा, निशा मंत्री, सोनिया धूत, श्वेता धूत,अंजली शारदा, नेहा शारदा, भूमिका शारदा, सुनीता शारदा, सुमन सोनी, संगीता लुहाड़िया, रुक्मणि समदानी, आदि ने भाग लिया। यहां नगर के माहेश्वरी मोहल्ला, इंदिरा काॅलोनी, नया बाजार आदि से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। उद्यान में महिलाओं ने परम्परागत लोक गीत गाये, नृत्य किये एवं खेल भी खेले। शोभायात्रा में ईसर पार्वती की सुसज्जित बग्घी में निकाली गई जीवंत झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही l

Exit mobile version