Site icon 24 News Update

गेमिंग की लत और कर्ज ने 16 वर्षीय किशोर को बना दिया हत्यारा, दुकान से घर लौट रही महिला को पहचान लेने पर उतारा मौत के घाट

Advertisements

महिला हत्या-लूटकांड का पर्दाफाश, नाबालिग डिटेन – चांदी के कड़े बरामद

बांसवाड़ा। खमेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 सितंबर को हुई महिला हत्या और लूट की गुत्थी मात्र कुछ ही दिनों में सुलझा ली। घटना के सातवें दिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बारीक जांच के आधार पर आरोपी नाबालिग को डिटेन कर लिया। साथ ही महिला के हाथों से लूटे गए 150 ग्राम चांदी के कड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

गोल्डन चेन बनी सुराग की कड़ी

थानाधिकारी रमेशचंद्र सेन ने बताया कि घटनास्थल से एक पीली धातु की चेन मिली थी। इसी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। क्षेत्र में ऐसी केवल पांच चेन होने की पुष्टि हुई। उनमें से चार लोग मिल गए, लेकिन एक नाबालिग संदिग्ध गायब था। लगातार तलाश के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

ऑनलाइन गेमिंग की लत से बना अपराधी

पूछताछ में सामने आया कि 16 वर्षीय नाबालिग ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हार चुका था। पैसों की जरूरत के चलते उसने लूट की योजना बनाई थी। हालांकि पुलिस की सूझबूझ और सख्ती से मामले का राज़फाश हो गया और वारदात में शामिल आभूषण भी बरामद कर लिए गए।

परिवार को मिला न्याय का भरोसा

घटना के बाद मृतका के परिजन सदमे में थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उन्हें न्याय की दिशा में भरोसा दिलाया है। अब पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version