24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर शहर की सविना थाना पुलिस ने सेक्टर-13 स्थित होटल ऑक्सो इन में चल रहे संगठित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में गिरफ्तार हुए युवकों में होटल कर्मचारी, मेल नर्स, बार्बर, गिफ्ट शॉप संचालक और कृषक शामिल हैं, जो इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए। वहीं, पकड़ी गई 5 युवतियां दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और नेपाल से लाई गई थीं।इस कार्रवाई को जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश गोयल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा व वृताधिकारी नगर पूर्व महिपाल सिंह के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। पुलिस उप अधीक्षक यातायात श्री अशोक आंजना और सविना थानाधिकारी अजय सिंह राव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डिकॉय ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी युवक – पेशेवार मुखौटों के पीछे अपराधमुकेश कुमार मीणा (25) – होटल में निजी कर्मचारी, निवासी झाड़ोलभावेश जोशी (27) – गिफ्ट की दुकान संचालक, निवासी भाणदाराजेश साद (42) – कार वॉशिंग कार्यकर्ता, निवासी डूंगरपुरनाथूराम पटेल (41) – मेल नर्स, निवासी डूंगरपुरयशपाल वैष्णव (27) – प्राइवेट नौकरी, निवासी प्रतापनगरबापुलाल पटेल (52) – कृषक, निवासी बोरी, डूंगरपुरजयेश भाटीया (34) – बार्बर शॉप संचालक, निवासी डूंगरपुरगिरफ्तार युवतियां – देश-विदेश से लाई गईंरविना दास (24) – रायगढ़, छत्तीसगढ़दुर्गा थापा (30) – धांदीड जिला, नेपालरूपा खत्री (25) – कोहलपुर, नेपालरत्ना मलिक उर्फ पिंकी (30) – कालकाजी, नई दिल्लीसाहीन – नोएडा, गौतमबुद्धनगरगिरोह पर गहराई से जांच जारीपुलिस के अनुसार होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। पूछताछ में आरोपियों से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और युवतियों को किस माध्यम से होटल तक लाया जाता था। अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 6 के तहत मामला दर्ज कर सभी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारीअशोक आंजना, पुलिस उप अधीक्षक (यातायात)अजय सिंह राव, थानाधिकारी, सविनानवीन कुमार, सहायक उप निरीक्षकराजेन्द्र गुर्जर, हैडकॉन्स्टेबलअर्चना, महिला कांस्टेबलशिवलाल, विक्रम सिंह, सतपाल सिंह, रमेशचंद्र – कांस्टेबल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स 2025 – चयन स्पर्धा जयपुर में सांसद श्रीमती महिमा मेवाड़ ने किया जल जीवन मिशन के कार्य का निरीक्षण, अगर एनएच को बाईपास कर निकाला जाता तो जेजेएम के कार्य में नहीं होती रुकावट : सांसद