Site icon 24 News Update

बिनोता में कृपलानी के जन्म दिन से पूर्व निशुल्क चिकित्सा शिविर

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा कविता पारख। बिनोता कस्बे के खाकलदेव मंदिर धर्मशाला में निंबाहेड़ा विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के जन्म दिन से दो दिन पूर्व निंबाहेड़ा भाजपा पश्चिम मंडल ग्रामीण के तत्वाधान में उदयपुर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भीलों का बदला के वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर खाकलदेव विकास सेवा समिति के, गजराज सिंह शक्तावत विशेष स्थिति, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर के मुख्य अतिथि, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, की अध्यक्षता,शौकीन चपलोत ,रत्नेश छाजेड़, जनपद प्रकाश कुमावत ,प्रहलाद प्रजापत गोपाल तिवारी,के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ
मंडल के रामप्रसाद धाकड़, बद्री दान चारण, ने बताया की आयोजित चिकित्सा शिविर के मैनेजमेंट प्रभारी गणपत सिंह चुंडावत ने बताया कि शिविर में पैसेफिक हॉस्पिटल की 17 सदस्यीय टीम ने शिविर में पहुंच कर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं निशुल्क दवाइयां दी,ऑपरेशन योग्य मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया शिविर में 145 पंजीयन किया गया।शिविर में आए अतिथियों द्वारा शिविर का अवलोकन किया शिविर में हॉस्पिटल के आठ विशेषज्ञ डॉक्टर ने अपनी सेवाएं दी शिविर में मंडल के पुखराज चपलोत, अनिल भारद्वाज प्रहलाद पाटीदार, श्याम लाल जटिया, प्रकाश मुनेत, हीरा लाल आचार्य,नरेंद्र प्रजापत, वर्धमान जैन ,दशरथ सेन,ऋतिक सोनी,धनराज कुमावत, विष्णु मीणा, दिलीप प्रजापत, मिथुन माली,संजय टांक, परसराम वागड़ी,रानी आचार्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version