24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्व व्यापार मंडल निंबाहेड़ा (रजी.), सर्राफा संघ निंबाहेड़ा एवं श्री मातेश्वरी मानव सेवा संस्थान (रजी.) के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 101 यूनिट रक्तदान हुआ।
शिविर प्रभारी एवं सर्व व्यापार मंडल निंबाहेड़ा तथा सर्राफा संघ निंबाहेड़ा के अध्यक्ष पुष्कर सोनी ने बताया कि विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रभु श्रीराम की छवि के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में माताओं-बहनों, युवाओं एवं रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में साहित्य परिषद इकाई निंबाहेड़ा अध्यक्ष सहित सदस्य ,सर्व व्यापार मंडल निंबाहेड़ा के संरक्षक सुरेश अग्रवाल, कुशाल सिंह बोडाना, राधेश्याम धाकड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंसीलाल जीवनानी, मौजूद रहे। सर्राफा संघ की ओर से संरक्षक गोविंद लाल सोनी, सहित सदस्यों की श्री मातेश्वरी मानव सेवा संस्थान के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
रक्त संग्रहण में इनका रहा विशेष योगदान
रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय सांवलिया हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ की टीम एवं चित्तौड़ ब्लड बैंक द्वारा डॉ. रोहित धाकड़ के नेतृत्व में किया गया। शिविर में निंबाहेड़ा ब्लड बैंक प्रभारी लोकेश शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी, मनीष तोलम्बिया, कुलदीप जाला, हिमांशु बैरवा, दीपेश मंगनानी, आदित्य जाट, यविष्ठ डांगी, राजवीर सैनी, कपिल माली, आयुष चौहान, जीत तापड़िया ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघव सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके द्वारा शिविर हेतु जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा का सुव्यवस्थित भवन उपलब्ध कराया गया।
प्रभु श्रीरामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर 101 यूनिट रक्तदान के साथ संपन्न

Advertisements
