24 News Update उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), उदयपुर के संघटक डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा महिला सुरक्षा पर निशुल्क परामर्श, सलाह एवं मार्गदर्शन विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास, अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा सशक्त समाज की स्थापना करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विभाग की निदेशक प्रो. मंजू माण्डोत के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शैक्षणिक विकास के साथ-साथ कानूनी अधिकारों एवं आत्म-सुरक्षा के प्रति सजग रहना भी आवश्यक है।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता मंजरी गुप्ता, सामाजिक परामर्शदाता, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, जी.आर.पी. थाना, प्रसा अनुसंधान संस्था, उदयपुर तथा श्वेता जोशी, विधिक परामर्शदाता रहीं। उन्होंने महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, अपराधों से बचाव, सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं एवं विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. भरत सुखवाल, डॉ. दिलीप चौधरी, श्री मुकेश नाथ, श्री दुर्गाशंकर, श्री त्रिभुवन सिंह बमनिया, मानसी नागर एवं चिराग दवे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यशाला छात्राओं के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक रही।
महिला सुरक्षा पर निशुल्क परामर्श कार्यशाला आयोजित

Advertisements
