24 News Update उदयपुर। जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग, पुलिस विभाग और जतन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना नाई की ओर से बछार गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव की महिलाओं को उनके अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधिक परामर्शदाता अनिता प्रजापत ने खेतों में कार्य कर रही महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनों, सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
इस दौरान महिलाओं को सुकन्या समृद्धि खाता, लाड़ो प्रोत्साहन योजना, शिक्षा सेतु योजना और निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम को लेकर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है और इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।
बछार गांव में महिलाओं को अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Advertisements
