Site icon 24 News Update

मेरियट होटल में ठहरकर बिना बिल चुकाए हो गए फरार, 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Advertisements

उदयपुर, 3 मई। जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में ठहरने के बाद बिना बिल भुगतान किए फरार होने का मामला सामने आया है। होटल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी किशन सिंह चौहान (38), असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ लॉस प्रिवेंशन, मेरियट होटल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने होटल में कमरा बुक करवाकर ठहराव किया और बाद में बिना सूचना दिए तथा होटल का बिल चुकाए फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी कौशिक चंद्रा, निरंजन चंद्रा तथा उनके साथ आई दो महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रतन सिंह कर रहे हैं। पुलिस होटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version