Site icon 24 News Update

युवकों से मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, भीण्डर। थाना भीण्डर क्षेत्र में दो युवकों के साथ मारपीट कर एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने और फिर ब्लैकमेल कर 5000 रुपये की मांग करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्रकरण में 18 जुलाई को मनीष कुमार पुत्र भंवरलाल निवासी नांगलिया, थाना खैरोदा, जिला उदयपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मनीष ने बताया कि वह और उसका मित्र विक्रम (पुत्र श्री केशुलाल, निवासी नांगलिया) 17 जुलाई की रात अपनी बुआजी के घर आमलिया जा रहे थे। रास्ते में वनखण्डेश्वरी माताजी के चबूतरे के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोका, मारपीट की और फिर पास के एक खण्डहरनुमा स्कूल भवन में ले जाकर मनीष की आपत्तिजनक अवस्था में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें ब्लैकमेल कर पांच हजार रुपये की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भीण्डर में प्रकरण संख्या 126/2025 भारतीय दंड संहिता (बीएनएस-2023) की धारा 115(2), 126(2), 308(2), 189(2) एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज किया गया।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
राजू उर्फ राजकुमार पुत्र श्री केशर सिंह, उम्र 24 वर्ष, पेशा खेतीबाड़ी, निवासी आमलिया, बोरतलाई, थाना भीण्डर।
रामचन्द्र पुत्र श्री उदयसिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी आमलिया, बोरतलाई, थाना भीण्डर।
नारायणलाल पुत्र श्री लच्छीराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी आमलिया, बोरतलाई, थाना भीण्डर।
कमलेश पुत्र श्री किशन, निवासी राजकोट होटल, आमलिया, बोरतलाई, थाना भीण्डर।
पुलिस ने इन चारों आरोपियों को 22 जुलाई 2025 को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल, वल्लभनगर वृताधिकारी राजेन्द्र जैन के सुपरविजन तथा भीण्डर थानाधिकारी पूनाराम व टीम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Exit mobile version