24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के निकट्वर्ती भीलूडा विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय में पुरोधा विद्यार्थियो ने विद्यालय को करीब 40 हजार के घोष भेंट किये।विद्यार्थियो ने इस घोष में एक प्रणव, 6 अणक, दो प्रणव बेल्ट, 20 जोड़ी सारिका, दो जोड़ी तलक, एक झांझ, 6 शंख, एक घोष दंड सहित घोष सामग्री समारोह मे प्रदान की गई। इस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सागवाड़ा जिले के प्रोढभाग कार्य प्रमुख हितेंद्र भट्ट, जिला घोष प्रमुख अवनीश पांचाल, सागवाड़ा खंड घोष प्रमुख जतिन भगत, सागवाड़ा खंड बौद्धिक प्रमुख भौमिक व्यास, पुरोधा विद्यार्थी प्रतिक जोशी ने मिलकर विद्यालय प्रधानाचार्य एवं विद्या भारती संस्थान डूंगरपुर के सह सचिव दिनेश चंद्र व्यास को प्रदान किया। घोष का विधिवत पूजन कल्पना व्यास, सीमा जोशी, करुणा जोशी, लता भट्ट, संध्या पण्ड्या, मोनिका सुथार, नीता भट्ट, रिंकू चौहान आदि ने किया। प्रधानाचार्य व्यास ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में पुरोधा विद्यार्थियों द्वारा यह सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है विद्यालय को इसकी बहुत आवश्यकता थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन खाउंगा, खाने भी दूंगा : डूंगरपुर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी ने 5,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज