Site icon 24 News Update

पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत ने पूजा अर्चना कर सेगवा में अफीम के चीर लगाकर मुहूर्त किया

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा . राजस्थान के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने सेगवा में हीरालाल गाडरी के खेत पर स्थापित की गई मां कालिका की मूर्ति की पूजा अर्चना कर डोडे में चीरा लगाकर अफीम संग्रहण का मुहूर्त किया।
अफीम की फसल पर डोडे में चीर लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पूर्व राज्यमंत्री ने अफीम की अच्छी पैदावार हेतु भगवान से प्रार्थना की।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, सोहन लाल , कँवर लाल , एनएसयूआई के पूर्व ज़िलाध्यक्ष महेश गाडरी, पिन्टू गाडरी, बुथ अध्यक्ष अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version