24 News Update निंबाहेड़ा कविता पारख। राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रामेश्वर डूडी के निधन पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।अपने संवेदना संदेश में पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने कहा है कि रामेश्वर जी डूडी एक दूरदर्शी,जनसेवक,संघर्षशील और किसान हितैषी नेता थे। उन्होंने हमेशा किसानों,मजदूरों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरन्तर संघर्ष किया। उनके द्वारा राज्य के विकास में दिए गए योगदान को सदैव याद किया जाएगा। डूडी जी का राजनीतिक जीवन समर्पण और ईमानदारी का प्रतीक रहा है। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति एवं समाजसेवा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है,कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व शक्ति मिले।पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन पर विधायक कृपलानी ने जताई शोक संवेदनाराजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश की राजनीति ने एक सरल, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता को खो दिया है।विधायक कृपलानी ने कहा कि राजनीति में मतभेद होते हैं, परंतु रामेश्वर डूडी जैसे नेता सभी दलों में सम्मान की दृष्टि से देखे जाते थे। उन्होंने सदैव लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य किया।विधायक कृपलानी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।इस दुःखद सूचना पर पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष निम्बाहेड़ा कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़ आदि सहित भाजपा नेताओं ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कृषि मंत्री डॉ. मीणा का हुआ गर्मजोशी से स्वागत,विधायक कृपलानी ने निम्बाहेड़ा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता के बारे में दी जानकारी डिवाइन पब्लिक स्कूल दुवारा तीन दिवस श्ताल-तरंग-2025 गरबा का हुआ समापन रावण दहन के साथ