24 न्यूज अपडेट, जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 8 रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर आगामी आदेशों तक अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के ठहराव का समय और स्थान निम्नानुसार रहेगा:
14311 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक):
4 सितम्बर 2025 से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बरेली से रवाना होगी। यह ट्रेन मलिया मियाना स्टेशन पर सुबह 06:43 बजे पहुंचेगी और 06:45 बजे प्रस्थान करेगी।
16534 बैंगलुरु-भगत की कोठी एक्सप्रेस (साप्ताहिक):
7 सितम्बर 2025 से बैंगलुरु से रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर सुबह 06:50 बजे पहुंचेगी और 06:52 बजे प्रस्थान करेगी।
16533 भगत की कोठी- बैंगलुरु एक्सप्रेस (साप्ताहिक):
10 सितम्बर 2025 से भगत की कोठी से रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर दोपहर 12:22 बजे पहुंचेगी और 12:24 बजे प्रस्थान करेगी।
16312 तिरुवनंतपुरम-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (साप्ताहिक):
6 सितम्बर 2025 से तिरुवनंतपुरम से रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर सुबह 08:38 बजे पहुंचेगी और 08:40 बजे प्रस्थान करेगी।
16311 श्रीगंगानगर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस (साप्ताहिक):
9 सितम्बर 2025 से श्रीगंगानगर से रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर सुबह 05:45 बजे पहुंचेगी और 05:47 बजे प्रस्थान करेगी।
12216 बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय सुपरफास्ट गरीब रथ (साप्ताहिक):
3 सितम्बर 2025 से हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर रात 20:42 बजे पहुंचेगी और 20:44 बजे प्रस्थान करेगी।
12215 दिल्ली सराय- बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट गरीब रथ (साप्ताहिक):
4 सितम्बर 2025 से हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। यह ट्रेन महेसाना स्टेशन पर रात 22:05 बजे पहुंचेगी और 22:07 बजे प्रस्थान करेगी।
22915 बांद्रा टर्मिनस-हिसार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (साप्ताहिक):
8 सितम्बर 2025 से बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन सिद्धपुर स्टेशन पर रात 21:23 बजे पहुंचेगी और 21:25 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु 8 रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर नया ठहराव

Advertisements
