24 News Update सलूंबर (झल्लारा)। शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में अमलोदा ग्राम पंचायत ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की है। सत्र 2023-24 में दसवीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत की ओर से हवाई यात्रा करवाई जा रही है। यह यात्रा सरपंच भंवरी देवी मीणा, वार्डपंच दलु देवी पटेल और पूर्व वार्डपंच कचरू भाई पटेल के आर्थिक सहयोग से संभव हो पाई है।

विद्यार्थियों को अहमदाबाद से दिल्ली तक हवाई मार्ग से ले जाया गया, जहां तीन दिवसीय शैक्षणिक-सांस्कृतिक यात्रा के तहत उन्हें देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों—लाल किला, राजघाट, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और अक्षरधाम मंदिर—का भ्रमण कराया जा रहा है। इसके बाद छात्र-छात्राएं दिल्ली से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वापस अहमदाबाद लौटेंगे।

अहमदाबाद में भी विद्यार्थियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें कांकरिया झील, अटल ब्रिज, वैष्णोदेवी कैंप और हनुमान अक्षरधाम प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इस प्रेरणादायक यात्रा में भावना पटेल, सेजल सालवी, भावना चौबीसा, नयना सेवक, सीमा मीणा, रूपलाल मीणा और मोतीलाल मीणा शामिल हैं।

इस पूरे यात्रा कार्यक्रम का प्रबंधन पूर्व सरपंच भगवती लाल मीणा और नारायण पटेल द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की यह पहल न केवल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर रही है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा बन रही है कि मेहनत और लगन का फल सिर्फ अंक ही नहीं, अनुभव और सम्मान के रूप में भी मिलता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading