Site icon 24 News Update

शराब पीकर वाहन चलाते 5 मोटर साइकिल, 2 कार जब्त; शांति भंग में एक गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 5 मोटर साइकिल और 2 कार जब्त की, तथा शांति भंग में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मनीष खोईवाल ने बताया कि गठित टीम (एएसआई हरिसिंह, सुरेश कुमार, हैड कानि वालचंद, लक्ष्मलाल, प्रकाश, कानि योगेश, जीवराज, आमसूचना अधिकारी धनश्याम सिंह, देवीसिंह) ने 5 मोटर साइकिल और 2 कार चालक, जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे, को जब्त किया। शांति भंग करने वाले रमेश पुत्र लाला बुनकर निवासी वगैरी को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version