24 News Update उदयपुर। प्रथम राजस्थान राज्य स्तरीय नानचाकू चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 18 जनवरी 2026 को हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे और नानचाकू के दो प्रमुख इवेंट—फ्रीस्टाइल एवं कुमिते—में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।चैंपियनशिप में नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी बाबुल वर्मा (कानपुर, उत्तर प्रदेश) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के दौरान बाबुल वर्मा द्वारा राजस्थान राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों के लिए नानचाकू ट्रेनिंग सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें नानचाकू की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक कानपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय नानचाकू प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रथम राजस्थान राज्य स्तरीय नानचाकू चैंपियनशिप 2026 एवं नानचाकू ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन नानचाकू एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के जनरल सेक्रेटरी किशन सोनवाल तथा नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी बाबुल वर्मा की देखरेख में संपन्न होगा। यह जानकारी नानचाकू एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के जनरल सेक्रेटरी किशन सोनवाल ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आयड़ बस्ती का हिन्दू सम्मेलन 2 फरवरी को, तैयारियां तेज UDA अफसरों का खेल: रिसॉर्ट-होटल की परमिशन की जानकारी देने से किया इनकार, कहीं पूरी दाल तो काली नहीं??