24 News Update सागवाड़ा. सागवाड़ा पुनर्वास कॉलोनी मडकोला बस स्टेंड के समीप स्थित वर्धमान सोसायटी के भगवान महावीर स्वामी जिनालय के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के एक वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष मे शनिवार को प्रातः सकल जैन समाज के संयोजन मे धनराज गोवाडिया परिवार द्वारा प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के तत्वावधान मे मूलनायक जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का विविध द्रव्य पूरित कलशों से महाभिषेक कर विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा की गयी
इसके बाद अष्ट द्रव्य से भगवान की पूजा कर अर्घ समर्पित किये गये
कार्यक्रम के अन्त मे जिनालय के शिखर पर प्रतिष्ठाचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ वैभव गोवाडिया रोनक गोवाडिया द्वारा ध्वजदण्ड पर ध्वजा परिवर्तित की गयी इस अवसर पर पवन गोवाडिया , नरेन्द्र , अमित , वंश , जश , मौर्य गोवाडिया , देवेन्द्र शाह नलिनी , दिया , शिवानी ,रंजना गोवाडिया पूजा पगारिया समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे
वर्धमान सोसायटी महावीर स्वामी जिनालय का प्रथम पाटोत्सव शिखर पर किया ध्वज परिवर्तन

Advertisements
